Resume को आकर्षक बनाने के लिए सबसे पहले Resume की अच्छी थीम (Template) पसंद करे।
Resume ऐसा होना चाहिए जिसे ज्यादा पढ़ने की जरुरत ना पड़े और सिर्फ देखने से ही candidate की detail समज में आ जाये, क्योकि कंपनी के बॉस को इतना टाइम नहीं होता की वो आपका Resume पूरा पढ़े।
![]() |
| Resume kaise banaye |
Resume के अंदर कोन-कोनसी detail भरनी चाहिए ?
- आपकी Basic जानकरी
- Experience
- Education
- Skills
- Summary
आपकी Basic जानकारी :
Resume में सबसे पहले अपना नाम लिखे जिसमे पहले first name (ex. Himanshu) और last name (ex. Gohil) इस format में लिखे।
नाम लिखने के साथ ही साथ अपनी passport फोटो add करनी बहोत जरुरी है, जो ID proof के लिए होती है।
उसके बाद अपनी email ID, mobile number और address लिखे।
Experience :
Experience में आप सबसे पहले अपना recent और current job के बारे में लिखे उसके बाद reverse chronological आर्डर में अपने किये गये काम और experience को लिखे, मतलब हालही में किये काम से लेकर पहले किये काम तक।
जब आप अपना experience लिख रहे हो तब उसमे पर्सनल pronouns मत यूज़ करे जैसे की "I", "me", "my" और भी कई।
अपने experience को लम्बी लाइन में ना लिखे। उसे बुलेट पॉइंट में लिस्ट करके लिखे।
Education :
Education सेक्शन में भी आपको recently की गयी पढाई को पहले mention करना है, मतलब recent की गयी पढाई से लेकर सबसे पहले की गयी पढाई तक।
आपको मिली scholarships, awards, professional certificates का उल्लेख आप अपने resume में करे।
Skills :
आप जिसभी कंपनी में जिस job के लिए apply कर रहे हो उस job के सम्बंधित skill को आप अपने resume में पहले mention करो।
skills को points में लिखे नाकि sentence में, Ex.
- project management
- online marketing
- HTML
Summary :
Summary को 50 से 100 words तक ही लिखे और जोभी लिखे वो सही होना चाहिए और उन points को लिखे की क्यों आप इस job के लिए perfect है। ऐसा ना हो की जो आपको आता ही नहीं है उसे आपने summary में लिख दिया हो।
Key points :
पुरे resume में वही डिटेल लिखे जिसके बारे में आप confident हो, ताकि interview में उसके बारे में पूछा जाये तो आप उसका answer दे सके।
अगर किसी चीज के बारे में आप नहीं जानते फिरभी आपने उसे resume में लिखा है तो interview के टाइम में आप answer नहीं दे पाओगे और आपकी गलत impression पड़ेगी।
आपकी पहेली impression आपका resume है।
Difference between CV and Resume :
|
CV |
Resume |
|
curriculum vitae (latin word) |
Resume (french word) |
|
CV मतलब आपने
अपनी पूरी लाइफ में क्या किया है उसकी डेप्थ में जानकारी। |
Resume मतलब आपके professional work और skill की summary. |
|
जब आप ज्यादा काम कर चुके है और
किसी बड़े काम के purpose से जा रहे हो तब CV का इस्तेमाल होता है क्योकि आपके पास लिखने के
लिए ज्यादा डिटेल होती है। |
Resume entry लेवल के लिए यूज़ होता है। अगर आप पहली job कर रहे हो, दूसरी job कर रहे हो तब आप resume का इस्तेमाल करते हो। |
|
CV तब यूज़
होता है जब आपको 15 साल का experience हो जाता है और आप senior
position पे जाते है
तब आपके पास बहोत information होती है जिसे आप CV में लिख सकते हे। |
Resume तब यूज़ होता है जब आपको सिर्फ 2-3 साल का experience हो जिसे आप short में लिख सकते हो क्योकि आपने अपनी professional
लाइफ में ज्यादा काम नहीं किया
है। |
|
CV में आपकी
सारी डिटेल डेप्थ में होती है इसलिए वो 3-10 पेज का होता है। |
Resume में ज्यादा डिटेल नहीं होती इसलिए वो 1-2 पेज का होता है। |
|
CV में हम
बताते है की हमने इतने सालो में क्या-क्या किया। |
Resume में हम हमारी skills और experience के बारे में बताते है। |
|
CV तब यूज़
होता है जब आप fellowship के लिए जा रहे हो,
PHD के लिए जा रहे हो, या फिर किसी professor के लिए जा रहे हो तो वहा आपकी ज्यादा डिटेल की
जरुरत होती है की आपने कब क्या कहा पढाई की है क्या आपके certifications
है क्या चीजे आपने सीखी है। |
job में apply करते समय कंपनी आपका resume चाहती है। जब आप MBA, internship, या job के लिए जाते है तो resume का इस्तेमाल होता है। |
|
CV static होता है जिसमे आप पूरी की पूरी professional लाइफ information chronological order में देते है |
Resume में जॉब के हिसाब से डिटेल होती है और उन चीजों को Highlight
कर सकते हो जो जॉब से सम्बंधित
है। |
|
CV में आप कोई
changes नहीं कर सकते, जो changes आपको करना है वो cover letter में करते है जो CV के साथ attached होता है उसमे आप important
points को highlight
कर सकते है। |
Resume frequently change होता रहेता है जिस तरह की कंपनी में जिस तरह की
जॉब में जाना चाहते है उसके हिसाब से। |
Mobile me Resume kaise banaye ?
अपने फ़ोन पर resume बनाने के लिए सबसे पहले play store में से Resume Builder app को डाउनलोड करे।
Resume Builder को ओपन करे और create बटन पर क्लिक करे। उसके बाद आपको personal details से लेकर reference तक बारी-बारी सारी माहिती भर देनी है जिसके बारे में हमने ऊपर भी बताया है की क्या-क्या आपको भरना है।
माहिती भर जाने के बाद निचे आपको view के बटन पर क्लिक करना है उसके बाद आपको resume के कई सारे Template दिखाई देंगे उसमे से आप अपनी पसंद का Template select कर ले और आपका resume तैयार हो जायेगा।
आप चाहे तो resume को edit भी कर सकते है और फिर resume को डाउनलोड करके अपने मोबाइल फ़ोन में save भी कर सकते है।
"Meesho app kya hai? | meesho app se paise kaise kamaye?"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें